पटनासिटी(रॉबीन राज, न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी में महाशिवरात्रि के अवसर पर आगामी 18 फरवरी को पटना के शिव मंदिरों में आयोजित महाशिवरात्रि की पूजा और भव्य शोभायात्रा की तैयारियां को लेकर आज सिटी अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ मुकेश रंजन के नेतृत्व मे आयोजक समिति और शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर एएसपी अमित रंजन मौजूद रहे। इस दौरान लोगों के सुझाव लिए और समस्याएं भी सुनी।
इस मौके पर एसडीओ ने आयोजक समितियों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए बताया की शोभायात्रा के साथ जो झाँकिया निकलने वाली हैं. उनके पदाधिकारी की पूरी जानकारी स्थानीय थाना मे उपलब्ध कराना होगा।
उनकी एक पहचान बने ताकि जो-जो लोग इसमे शामिल हो उनपर पुलिस-प्रशासन की नजर बना रहे और निर्धारित समय पर शोभायात्रा को समाप्त किया जा सके। वहीं डीजे पूर्ण रुप से प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों के लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी। उन्होंने कहा की सभी लोग पूर्व की भांति शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं।
