बिहार

पटनासिटी में मकान हुआ नीलाम

20230203 210647

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): बैंक का कर्ज नहीं चुकाए जाने पर मकान को नीलाम कर दिया गया। शुक्रवार को वार्ड 61 के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर, रसूलपुर स्थित सुजीत कुमार व उनकी पत्नी गुड़िया कुमारी के नामे 10 धुर, 14 धुरकी कुल 1.6718 डिसमिल जमीन को इंडियन बैंक, गुलजारबाग शाखा की ओर से नीलाम किया गया।

खरीदार अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सुजीत पर बैंक का 25 लाख रुपए का बकाया था। जिसे उसने नीलामी में 28 लाख की बोली लगाकर खरीद लिया। इस बावत बैंक शाखा प्रबंधक व प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट ने मौके पर ही मकान को सील कर उसे हैंड ओभर कर दिया है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!