बिहार

अज्ञात शव मिलने से मची अफरातफरी

सुपौल(बलराम कुमार): सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अन्तर्गत थाना क्षेत्र के गौनाहा वार्ड नं0-05-में एमबीसी नहर समीप गोली से मरा अज्ञात शव मिलने की है।

SDPO, श्री विपिन कुमार, ने बताया की ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी की एमबीसी नहर समीप गौनाहा पंचायत के वार्ड नं-05-में अज्ञात शव पड़ा है। सूचना मिलते हीं पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह, सहित अन्य पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर सुपौल सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अज्ञात शव जो मिली है उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

शव में चार जख्म देखा गया है। ऐसा प्रतीत होता है गोली मारकर इसकी हत्या की गई है।हालांकि मोके वारदात पर से दो खोखा भी बरामद किया गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।बिहार में अपराधियों का तांडव बढ़ता दिख रहा है।आए दिन लगातार घटनाएं होती रहती है।अब देखना लाजमी होगा की सुशासन बाबू की राज कहे जाने वाले राज्य कुशासन बनता दिखाई दे रहा है।अपराधियों में कानून का खोफ घटता जा रहा है।

Related posts

न्यायमूर्ति श्री विवेक चौधरी के अरवल आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा गरिमापूर्ण एवं आत्मीय स्वागत

राधेश्वर आजाद उर्फ अवधेश सिंह नेता जी की प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया

हारून नगर में आरोग्यम हॉस्पिटल का उद्घाटन, विधायक श्याम रजक ने कहा- गरीब कैंसर मरीजों को मिलेंगी सरकारी सुविधाएं

error: