बिहार

संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती को राजकीय समारोह घोषित करे सरकार : अशोक राम

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): आगामी 12 फरवरी को पटना में गुरु रविदास की राज्यस्तरीय छठीहार सह जन्मोत्सव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा . इस समारोह के आयोजक अखिल भारतीय रविदास नव निर्माण मंच के संरक्षक राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार ने शुक्रवार को फुलवारी शरीफ राष्ट्रीय गंज के अखिल भारतीय रविदास नव निर्माण मंच कार्यालय में प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी .

इस मौके पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार राम, प्रदेश अध्यक्ष चतुर्गुण राम, राष्ट्रीय संयोजक राजेश कुमार कोषाध्यक्ष मनोज कुमार एवम् अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे . प्रेस को संबोधित करते हुए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जदयू नेता अशोक कुमार राम ने कहा बिहार के सर्वमान्य नेता मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवम् बिहार के महामहिम राज्यपाल महोदय को पत्र भेजकर निवेदन किया गया है की बिहार में बहुत सारे संत, महापुरुष के जयंती को बिहार में राजकीय समारोह घोषित कर उन्हे सम्मान दिया गया है

Advertisements
Ad 1

लेकिन आज तक संतो के शिरोमौर संत शिरोमणि गुरु रविदास का जयंती को राजकीय समारोह घोषित न किए जाने से बिहार की अति पिछड़ी जनता निराश है . अखिल भारतीय रविदास नव निर्माण मंच एवम् पूरे रविदास समाज और संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को मानने वाले लोग की आस्था और विश्वास को सम्मान करते हुए संतो में सर्वश्रेष्ठ गुरु रविदास जी की जयंती को बिहार में भी राजकीय समारोह के रूप में मनाने की मांग करते है

आगे अशोक कुमार राम ने कहा मंच 2014 से लगातार संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का राज्यस्तरीय छठिहार जन्मोत्सव सह सम्मान समारोह राज्यस्तरीय आयोजित करते आ रही है . इस वर्ष भी 12 फरवरी 2023 को पटना ने भव्य राज्यस्तरीय समारोह होने जा रहा है . समारोह में संत शिरोमणि गुरु रविदास विरासत सम्मान से सम्मानित किया जाएगा .चयन करने के लिए कमिटी भी बनाई गई है .

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: