क्राइमबिहार

ब्राउन शुगर के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार!

पटना(न्यूज क्राइम 24): पटना में महिलाएं अब ब्राउन शुगर के कारोबार से जुड़ गई हैं, इसी कड़ी में गुरुवार की देर शाम पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पास झोपड़पट्टी में ब्राउन शुगर की खेप देने पहुंची एक महिला से कुल एक लाख रु की ब्राउन शुगर की खेप के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए कंकड़बाग थाना प्रभारी ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान एक लाख रु मूल्य की ब्राउन शुगर की कुल 170 पुड़िया रूपा के पास से बरामद की गई दरअसल रूपा का पति पूर्व में अवैध शराब का कारोबार किया करता था

Advertisements
Ad 1

पति के जेल जाने के बाद रूपा ने अपने पति के कारोबार को संभाला और रूपा मलाही पकड़ी इलाके में रहकर ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने वाले गिरोह से जुड़ गई और जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी रूपा ने अपना ठिकाना बदल लिया था हालांकि देर शाम रूपा को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, फ़िलहाल रूपा गिरफ्तार कर उसके नेटवर्क में जुड़े हुए अन्य नशे के सौदागर तक पहुंचने की जुगत में पुलिस जुट गई है।

Related posts

शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के पहुँच पथ का शिलान्यास

बांकीपुर विधानसभा चुनाव में पटना साहिब विधानसभा के कार्यकर्ता चुनाव संचालन का कार्य करेंगे

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी में बड़ा फैसला, राजेश चौधरी बने वाइस-चेयरमैन

error: