बिहार

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के आरोपी को जोगबनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


अररिया(रंजीत ठाकुर): जोगबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद जोगबनी वार्ड-03 इंदिरानगर की छात्रा का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला जोगबनी थाना में छात्रा के परिजनों के द्वारा दर्ज कराया गया था।

मामला दर्ज करने के पश्चात ही जोगबनी थाना अध्यक्ष भगत लाल मंडल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी जोगबनी निवासी शिवम कुमार सिंह पिता राजकुमार सिंह को शराब की नशे में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक का मेडिकल जांच करवाया एवं कागजी खानापूर्ति के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया है।

Advertisements
Ad 1

पीड़ित ने बताया कि युवक कई दिनों से नेपाली मोबाइल नंबर से धमकियां दिया करता था तथा सोशल मीडिया पर फ़ोटो वायरल करता था। इस बात को लेकर समाज के बुद्धिजीवी लोगों के समक्ष बैठकर समझौता करने की भी बात कही गई परंतु युवक के द्वारा पांच दस की संख्या में मेरे घर आकर जान से मारने की धमकी दिया करता था।

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

error: