पटना(रॉबीन राज, न्यूज़ क्राइम 24): इस वक्त की बड़ी ख़बर पटना से आरही हैं। जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक की मौत की खबर सामने आरही हैं। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बना।
बतादें की 26 जनवरी को स्थापित की गई मां सरस्वती की प्रतिमा का अब विसर्जन कार्य शुरू हो चुका हैं। स्कूल, कॉलेज समेत अन्य पूजा-पंडालों में जगह स्थापित मां की प्रतिमा को श्रद्धालु विसर्जन के लिये गंगा घाटों पर ले जा रहे हैं। इस बीच विसर्जन के दौरान क़ानून की जमकर धज्जियाँ उड़ते देखि गई हैं। वहीं इस दौरान किसी ने फायरिंग करना शुरू कर दिया और इसमें एक युवक को गोली लग गई हैं, जिसकी मौत की ख़बर सामने आरही हैं। घटना सैदपुर का बताया जा रहा हैं।
जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में साफ तौर पर भीड़ में एक युवक दूसरे युवक से पिस्टल लेते हुए दिखा। फिर उसने एक राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद पकड़े जाने के डर से उसने दूसरे युवक को पिस्टल थमा दिया और भीड़ में अलग हो गया। गोली की आवाज सुनते ही जुलूस में शामिल पुलिस वाले वहां पर आए। लेकिन, फायरिंग करने वाला और पिस्टल लेकर भागने वाला, दोनों ही पुलिस की गिरफ्त से दूर हो गए। मूर्ति विसर्जन मे मौजूद पुलिस का किसी को कोई डर नहीं दिखा और इस तरह की घटना को खुलेआम अंजाम देते नजर आए।
