बिहार

उल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी का त्योहार

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): 26 जनवरी को स्वयं सेवी संस्था प्रथम एडुकेशन फाउंडेशन के प्रोजेक्ट कार्यालय गायघाट में बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा बहुत ही हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर वार्ड 53 की वार्ड पार्षद किरण मेहता,वार्ड 57 पटना की वार्ड पार्षद गायत्री गुप्ता एवम वार्ड 59 के पार्षद प्रतिनिधि लड्डू चंद्रवंशी, चुन्नू चंद्रवंशी, मुकेश ठाकुर, बद्री गुप्ता, संजय अलबेला, दिलीप गुप्ता एवम महापौर प्रतिनिधि शिशिर कुमार उपस्थित होकर मां सरस्वती से आशिर्वाद प्राप्त किया।

Advertisements
Ad 1

साथ ही संस्था द्वारा संचालित कार्यक्रम के सदस्य उपस्थित हुए एवं आज दिनांक 27/01/23 को माँ सरस्वती की पूजा अर्चना एवं हवन कर शांति तरीके से सभी सदस्य मिलकर हंसते, गीत गाते हुए ढोल नगाड़ों के साथ माता की बिदाई की गई। इसमें संस्था के सैकड़ो महिला सदस्य सम्मलित हुए।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पांडेय,सुधांशु कुमार,रश्मि सिन्हा,स्नेहा रानी,सोनी कुमारी ,सविता कुमारी,रूपम कुमारी, विकास कुमार ,अमन कुमार,रोहित कुमार एवम अन्य सदस्यों की भूमिका रही।

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

error: