बिहार

एसजीजीएस कॉलेज ने 74वां गणतंत्र दिवस मनाया, तिरंगे को दी सलामी

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): श्री गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य प्रो०(डॉ०) कनक भूषण मिश्र के प्रगतिशील नेतृत्व में 74वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास तथा धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के एन.सी.सी के लेफ्टिनेंट डॉ अमरेंद्र नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में एन.सी.सी के कैडेटों द्वारा आकर्षक परेड एवं झांकी प्रस्तुत किया गया।

सर्वप्रथम एन.सी.सी के ए.एन.ओ के साथ प्रभारी प्राचार्य महोदय को परेड मैदान में ले जाया गया तथा कैडेटों के द्वारा झंडे की सलामी दी गई। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में प्रभारी प्राचार्य महोदय ने भारतीय गणतंत्र की विशेषता को रेखांकित किया।

उन्होंने महाविद्यालय में नैक संबंधी चल रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नैक से महाविद्यालय को मान्यता दिलाना अति आवश्यक है। उसके अभाव में आने वाले दिनों में महाविद्यालय की मान्यता समाप्त हो सकती हैं।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने सभी शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों से कहा कि हम सब लोग एकजुट होकर महाविद्यालय के विकास में लग जाएं। प्रभारी प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी प्रकार की आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा।

पुस्तकालय को व्यवस्थित किया जा रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ फजल अहमद, डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ संजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ अखिलेश कुमार, डॉ मो अब्बास, डॉ अरविंद कुमार, डॉ पुष्पा सिन्हा, डॉ रेशम सिन्हा,डॉ अरुण कुमार, डॉ उमेश कुमार, डॉ एस.टी.असलम नैक समन्वयक डॉ विकास कुमार, डॉ सुनील कुमार गुप्ता, डॉ अंबेडकर बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थी l झंडोतोलन के उपरांत मिष्ठान एवं जिलेबी का वितरण किया गया।

Related posts

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, छह शातिर गिरफ्तार!

सीआरपीएफ जवान के हत्या के मामले में एक आरोपित को आजीवन कारावास की सजा

6वीं बिहार स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य आगाज

error: