सहरसा श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सहरसा जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने हॉस्पिटल को कोशी स्तरीय पुरस्कार दिया गया। डी एम ने प्रशस्ति पत्र देकर श्री नारायण फाउंडेशन ट्रस्ट की मैंनेजिंग ट्रस्टी कामेश्वरी कुमारी को सम्मानित किया है।
बताते चलेंकि पिछले साल भी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सर्वाधिक इलाज करने पर श्री नारायण हॉस्पिटल का चयन कर सम्मानित किया गया था। यूँ तो पूरे भारत में इस योजना के तहत पांच लाख रूपये तक ईलाज मुफ्त में करने का प्रावधान है
लेकिन आज भी जानकारी के आभाव में गरीब लोग सूद पर या जमीन बेचकर ईलाज करा रहे हैं लेकिन भारत का सबसे उपेक्षित जिला सहरसा स्थित श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल ने ना केवल आयुष्मान योजना के तहत लोगों का मुफ्त में ईलाज किया बल्कि इस योजना की जानकारी घर घर तक पहुंचा कर बिहार हीं नहीं भारत में सहरसा का नाम सुर्खियों में ला दिया है।
इसके लिए पूरे मेडिकल टीम के साथ साथ श्री नारायण फाउंडेशन ट्रस्ट की मैंनेजिंग ट्रस्टी कामेश्वरी कुमारी और ट्रस्टी आर के सिंह को साधुवाद।
अगस्त 2022 से दिसंबर 2022 तक श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल में हजारों आयुष्मान कार्ड धारकों का ईलाज हुआ है।
योजना के नोडल अधिकारी ने बताया कि शहर में अब तक योजना के तहत जो भी ईलाज हुआ है उसमें सबसे ज्यादे हीं नहीं बल्कि श्री नारायण मेडिकल हॉस्पिटल के आस पास भी इस योजना के तहत किसी अन्य हॉस्पिटल ने ईलाज नहीं किया है । इस योजना के तहत जिले में लाखों लाभार्थी परिवार हैं
जिसके नाम भारत सरकार के बेवसाईट पर नाम दर्ज है । शेष बचे लाभार्थियों के भी आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर दिया जा रहा है। हॉस्पिटल में अभी तक 10 सेवाएं आयुष्मान भारत योजना में सूचीबद्ध है। आयुष्मान भारत के तहत अभी तक हास्पिटल में हजारों मरीजों का इलाज हो चुका हैं।
