बिहार

संपतचक में भारत पेट्रोलियम की ओर से ग्राहकों के बीच जागरूकता अभियान

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना के संपत चक में बैरिया के पास श्रीपति भारत गैस के वितरक पूर्व मुखिया राकेश कुमार की ओर से भारत पेट्रोलियम के तत्वाधान में ग्राहकों के बीच सुरक्षा मानकों की जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के रूप में किया गया.

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए उपभोक्ताओं को भारत पैट्रोलियम गैस के अधिकारियों ने गैस की बचत , उपयोग के दौरान सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी.आपदा की स्थिति में लोगों को बचाव के टिप्स भी दिए गए. पूर्व मुखिया राकेश कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के तहत किया गया .

Advertisements
Ad 1

इस कार्यक्रम में राज्य प्रमुख अजय कुमार, एलपीजी, बिहार झारखंड, रजनीश कुमार बी डी एन एम, बिहार झारखंड, एलपीजी, अरुण कुमार सोनवानी, प्रादेशिक प्रबंधक ,एलपीजी पटना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत किया.

Related posts

घर में घुसकर 15 वर्षीय छात्रा का अपहरण, हथियार के बल पर ले जाने का आरोप; सात नामजद

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद पूर्णिया द्वारा समाहरणालय में टीबी ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सामग्री

2 साल में ही उखड़ गई करोड़ों की सड़क, कीचड़ में तब्दील मार्ग से राहगीर बेहाल

error: