बिहार

इम्युनिटी पावर बढ़ाने वाले तिलकुट बन गया

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): इलाके के दुकानदारो ने मकर संक्रांति के मौके पर कोरोना महामारी से बचाव के लिए इम्यूनिटी पावर बढ़ाने वाले तिलकुट बना कर ग्राहको को अपनी ओर आकर्षित किया है। कोरोना के खौफ को लेकर लोगो की पहली पसंद इम्युनिटी पावर बढ़ाने वाले तिलकुट बन गया है।

इसको लेकर इम्युनिटी पावर बढ़ाने वाला सामग्री युक्त तिलकुट की डिमांड बढ़ गई है। हालांकि की पटना सिटी में मशहूर दुकान से पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, बिहार के मुख्य मंत्री नितीश कुमार, स्थानीय विधायक नन्द किशोर यादव ,केन्दीय मंत्री राम कृपाल यादव समेत कई नामचीन लोग पटना सिटी के मशहूर दूकान से तिलकुट ले जाते है,पर इस वार इम्युनिटी पावर बढ़ाने वाला खस्ता तिलकुट ने पटना सिटी के तिलकुट बाजार को और मशहूर कर दिया है !

पौराणिक मान्यताओ के अनुसार मकर संक्रांति के दिन दही-चुडा के साथ तिल और गुड़ से बना तिलकुट खाना शुभ मानते है। तिलकूट के व्यवसाइयों ने इम्युनिटी पावर बढ़ाने वाला तिलकुट बनाकर अपनी अलग पहचान बना ली है।

Advertisements
Ad 1

तिलकुट दुकनदार ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए केशर लॉग ,शोठ, बड़ी इलायची समेत कई सामग्री का मिश्रण कर तिकुट तैयार किया गया है ,जो खस्ता है, स्वाद के साथ- साथ लोगो के इम्युनिटी पावर बढ़ाएगी और कोरोना महामारी में दवा के रूप में बचाव का काम करेगी।

चिकित्सक भी इस तरह के तिलकुट खाने से कोराेना महामारी से बचाव किए जाने की बात कह रहे है। ग्राहक भी इम्युनिटी बढ़ाने वाले तिलकुट को खरीद कर दूर-दूर के परिवार में संदेश के रूप में भेज रहे है।

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: