बिहार

अनुसंधान संस्थान पुणे में आयोजित विज्ञान एवं गणित विषय के शिक्षकों का 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण

अररिया(रंजीत ठाकुर): भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान पुणे में आयोजित विज्ञान एवं गणित विषय के शिक्षकों का 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में राज्य के 80 शिक्षकों में प्रखंड क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय नरपतगंज की शिक्षिका अर्चना कुमारी एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय ख़ाबदह डुमरिया की शिक्षिका पूजा भाग लेने गई।

शिक्षिका अर्चना कुमारी ने जानकारी देते हुए बताई की प्रखंड के दो शिक्षिका सहित जिले से कुल चार शिक्षक जिसमें राजकीय उच्च विद्यालय फारबिसगंज के शिक्षक देवेंद्र कुमार झा एवं +2 बी•डी• गर्ल हाई स्कूल के शिक्षक सुजीत कुमार प्रशिक्षण में भाग लेंगे।

Advertisements
Ad 1

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद अमीरूल्लाह ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण में भाग लेने गई दोनों शिक्षिका जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर का कार्य करेगी और गणित एवं विज्ञान के शिक्षकों को उत्कृष्ट जानकारी मुहैया कराएगी।

जिससे छात्र छात्राओं को नवाचार के माध्यम से गणित एवं विज्ञान विषय में काफी दक्ष होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के दो शिक्षकों का चयन होने से शिक्षकों में काफी हर्ष है।

Related posts

बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन की आम बैठक संपन्न, 21 जिलों की भागीदारी

मुख्यमंत्री घोषणा के अनुपालनार्थ पटना जिला में भी प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तरों पर ‘सहयोग शिविर’

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित होकर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

error: