बिहार

आँगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ ने औरंगाबाद सांसद से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने एक ज्ञापन पत्र सौंपा

औरंगाबाद(प्रमोद कुमार सिंह): सांसद सुशील कुमार सिंह के आवासीय कार्यालय सिंह कोठी पर बिहार राज्य आँगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ जिला शाखा औरंगाबाद का प्रतिनिधि मंडल मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा प्रतिनिधि मंडल ने सांसद से माँग करते हुए कहा कि ऑल इंडिया आँगनबाड़ी वर्कर एण्ड हेल्फर फेडरेशन आईफा के आह्वान पर राष्ट्रब्यापी मांगो के तहत 6 जनवरी 2023 को प्रदर्शन के माध्यम से सेविका सहायिका के मांगों की पूर्ति हेतु विभिन्न मांग किया गया

जिसमे सेविका/सहायिका को सेवा नियमित किया जाए।आई.सी.डी.एस को किसी प्रकार के निजीकरण पर रोक लगाई जाए सरकारी कर्मी का दर्जा देते हुए सेविका को 26000 रुपए एवं सहायिका को 18000 रुपए ग्रेच्यूटी,पेंशन एवं ग्रेसिया सहित सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाए,नई शिक्षा नीति पोषण ट्रैकरएप,डिजिटल हेल्थ मिशन एवं चारो लेबर कोड को अविलंब रदद् किया जाए।

सेविका/सहायिकाओं के मृत्यु के उपरांत उनके आश्रितों को नौकरी की ब्यवस्था की जाए, आई.सी.डी.एस. की आवंटन की कटौती न किया जाए सेविका/सहायिकाओं को चयनमुक्ति पर रोक लगाई जाए एवं इसके अलावा भी अन्य महत्वपूर्ण मांग किया गया

सांसद ने सभी मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए कहा कि आपकी मांग को सरकार के समक्ष रखेंगे एवं दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह,जिलामंत्री मीना कुमारी,डॉ. विनोद कुमार,पुष्पा कुमारी,संजु कुमारी,मंजू कुमारी,प्रियम कुमारी,विमला कुमारी,लीलावती कुमारी,शर्मिला कुमारी,मंजू कुमारी एवं अन्य सदस्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित