बिहार

ज़िन्दा जलाई गई रीता के बच्चों के लिए खाने से पहनने तक कि वस्तु भेजा एसएसपी हरप्रीत

गया(अरुणजय प्रजापति): ज़िला के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना के क्षेत्र के पंचमह गांव में चर्चित घटना जो डायन बताकर महिला को एक मॉब ने ज़िन्दा जला दिया था। जिसके बाद गया कि सीनियर एसपी हरप्रीत कौर ने घटना की विस्तार से जाँच पड़ताल किया था। उसके बाद पीड़ित परिवारों को आश्वाशन दिया था के दोषियों पर सख्त से सख्त करवाई होगी। और फरार अभियोक्तों को जल्द पकड़ कर सलाखों के पीछे डालदिया जाएगा। और स्पीडी ट्रायल कराकर शीघ्र सजा दिलवाऊंगी। साथ साथ पीड़ितों के पास पहनने के वस्त्र नहीं थे,खाने के लिए अनाज नहीं बचे थे, बच्चों को पढ़ने के कोई भी किताब कॉपी नहीं थी।

सभी को देखते हुए एसपी हरप्रीत कौर ने मानवता का मिशाल पेश करते हुए शुक्रवार को मृतिका रीता उर्फ हेमंती देवी के बच्चों के लिए पढ़ने लिखने की वस्तु, पहनने के लिए कपड़ा महिलाओं के लिए साड़ी,कंबल, खाने की सामग्री, बर्तन, बैग, वाटर बोतल लंच बॉक्स, समेत अन्य राहत सामाग्री गया से खरीद कर इमामगंज डीएसपी मनोज कुमार के द्वारा घर भेजवाया और पीड़ितों को दिया। जिससे मृतिका रीता देवी के बच्चों के चेहरे पर एसपी की पहल पर चहक दिखी। और पीड़ित परिवारों को महसूस हुआ के इस एसपी के कार्यकाल में हमें न्याय ज़रूर मिलेगा।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: