बिहार

किड्स हव स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): छोटी पटनदेवी स्थित किड्स हव स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। जहां छोटे-छोटे बच्चे राधा-कृष्ण के स्वरूप में नजर आए। इस अवसर पर बच्चों के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित की गई। मटकी डेकोरेशन, मोर पंख एवं बांसुरी निर्माण जैसी अनेक मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

नन्ही-नन्ही बच्चियों ने राधा और गोपियों की पोशाक में नृत्य भी प्रस्तुत किया। इस दृश्य ने श्रीकृष्ण की जन्म भूमि मथुरा की जन्माष्टमी का समा बाँध हर कोई बच्चों को देखकर भावविभोर हो रहा था।

Advertisements
Ad 1

जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता रानी अरोड़ा ने सभी को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए विभिन्न जीवन मूल्यों जैसे मित्रता, प्रेम, सद्भावना को अपनाने की प्रेरणा दी।

Related posts

बिहार कैबिनेट मीटिंग में 20 अहम प्रस्तावों पर मुहर, AI मिशन, E-Bus और E-Voting जैसे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बैठक आयोजित किया गया

शेखपुरा डीएम ने EVM वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

error: