बिहार

गेसिंग खेलते कुल सात को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): अपराध नियंत्रण को लेकर शराब और गेसिंग के विरुद्ध पटना पुलिस की छापेमारी जारी है। इसी क्रम में बाईपास थाना क्षेत्र के बेगमपुर के धवलपुरा स्थित चलनी पर इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने एक मकान में छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे गेसिंग सेन्टर का भांडा फोड़ किया,वही गेसिंग सेंटर से छह गेसिंगबाजों को गेसिंग कूपन , तास की गड्डी, 5 मोबाइल , एक करकुलेटर , और दो हजार से ऊपर नकद रुपए के साथ गिरफ्तार किया।

वही पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है। वही दूसरी ओर रानीपुर पैजावा स्थित मुसहरी इलाके में निर्माणाधीन मकान से लोहे का छड़ चोरी करते एक चोर को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Related posts

समावेशी विकास के लिए बीमा क्षेत्र में नवाचार आवश्यक : डॉ. प्रेम कुमार

बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं का ‘ऑपरेशन’ : 22 कैंप, 5 बोट एम्बुलेंस और 700 लोगों का इलाज

खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार!

error: