बिहार

श्रावण महोत्सव प्रतियोगिता के मिस क्वीन रौशनी कुमारी

1660124211023

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): गुलजारबाग हाट स्थित कुशवाहा हितैषी पंचित बैठका द्वारा संचालित कुशवाहा बालिका उच्च विद्यालय और कुशवाहा बालिका मध्य विद्यालय में सावन महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया वहीं इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां छात्राएं सावन के गीतों धुनों पर थिरकती नजर आई।वहीं दूसरी तरफ सभी छात्राएं हरे-हरे परिधानों में दिखाई दी।

IMG 20220810 WA0005

बताते चले की श्रावण महोत्सव प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय मिस क्वीन का भी आयोजन किया गया था जिसमे कुल छह छात्राओं ने भाग लिया । जिसमें प्रथम रनर के रूप में रौशनी कुमारी दूसरे और तीसरे स्थान पर मुनमुन कुमारी और शालिनी रही।

IMG 20220810 WA0004

जिसे प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं इस आयोजन में कुशवाहा पंचित बैठका के अध्यक्ष संजीत मेहता, उपाध्यक्ष अशोक कुमार मेहता, महामंत्री नीरज मेहता सहायक मंत्री प्रदीप मेहता, सिंकु मेहता,अरुण कुमार,राजाराम मेहता व कुशवाहा उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार मेहता, राजकुमार मेहता विपुल कुमार, सुसुमा कुमारी समेत शिक्षक-शिक्षिका समेत अन्य गणमान्य उपस्थित हुए।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!