बिहार

सावन के गानों पर थिरके कदम, झूमी महिलाएं

पटनासिटी(संवाददाता, न्यूज़ क्राइम 24): सावन का चौथा और आखिरी सोमवार खत्म हो चूका हो फिर भी सावन महोत्सव की धूम देखने को मिल रही हैं। इसी कड़ी में कचौड़ी गली स्थित जगमोहन लाल शिवरतन लाल जी के आवास पर रीता रस्तोगी द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां महोत्सव में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और खूब इंजॉय किया।

झूले का आनंद लेती हुई महिलाएं

महिलाओं ने सावन के अनेक गानों सहित पुराने गानों पर भी जमकर थिरकी तो किसी ने गाने भी सुनाये। क्षेत्र की महिलाओं ने एक दूसरे के साथ जमकर मस्ती की। इसमें हाऊजी सहित कई गेम भी खेले गए और अंत में सभी महिलाओं ने झूले का आनंद लिया। इस मौके पर ममता शर्मा, इंदु अग्रवाल, उर्मिला मिश्रा, खुशमित सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।

Related posts

बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं का ‘ऑपरेशन’ : 22 कैंप, 5 बोट एम्बुलेंस और 700 लोगों का इलाज

खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार!

पटना विश्वविद्यालय में छात्रों की दस सूत्री मांगों को लेकर एआईएसएफ का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

error: