ताजा खबरेंबिहारराजनितिक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दे सकते हैं इस्तीफा..!

1660026718449

पटना(साभार, न्यूज़ क्राइम 24): राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद से आज इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं खबर है कि नई सरकार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री सीएम बन सकते हैं। सूत्रों की मानें तो आज दोपहर बाद नीतीश कुमार कभी भी राजभवन जाकर राज्यपाल भागू चौहान को इस्तीफा सौंप सकते हैं। उधर, कांग्रेस ने अपने विधायकों के समर्थन की चिट्ठी जेडीयू को भेज दी है। कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा है कि बिहार में भाजपा का जाना तय है, हम नीतीश कुमार को समर्थन देने के लिए तैयार हैं।

सूत्रों की मानें तो ये भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे, सिर्फ भाजपा के मंत्रियों को बर्खास्त करेंगे। इस खबर की जानकारी के बाद अब भाजपा खेमे से खबर आ रही है कि नीतीश कुमार की ओर से बर्खास्त करने से पहले ही भाजपा के सभी मंत्री इस्तीफा दे देंगे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!