बिहार

बिजली तार चोर गिरोह का आतंक

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू अजीमाबाद कॉलोनी के निवासी विद्युत तार चोर गिरोह से परेशान हैं । बीती रात चोरों ने कॉलोनी के सेक्टर ए में दर्जनों मकानों के बिजली के तार काट लिए और विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी । चोरों ने बड़ी सफाई से बिजली के पोल से घरों को जाते मीटर तक तारों को काट लिया । पुलिस का गश्ती दल कहीं भी नजर नहीं आया । लोगों ने अपनी शिकायतें पुलिस और बिजली विभाग दोनों से की है । पीड़ित कॉलोनी निवासी जॉनी ने बताया के सुबह ही उन्हें अपने घर की बिजली बाधित होने की खबर मिली। वहीं एक अन्य पीड़ित मुश्ताक अहमद ने कहा कि उनके घर के दो कनेक्शन से जुड़े तार को चोरों ने काट दिया।

Advertisements
Ad 1

वरिष्ठ पत्रकार और कॉलोनी निवासी खालिद रशीद ने बताया की उनके घर का कनेक्शन भी चोरों ने काट दिया और मीटर को वही फेंक दिया। स्थानी निवासियों ने चोरी से संबंधित शिकायत थाने में दर्ज कराई है और इस संबंध में कड़ी कार्यवाही किए जाने की प्रार्थना की है। थाना अध्यक्ष योगेश चंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस बल को सभी प्रभावित पीड़ित लोगों से पूरी जानकारी लेने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया । पुलिस ने पूरी जानकारी इकट्ठा की है । आगे कार्रवाई की जाएगी । देखना है चोरी के नए कारनामे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस तंत्र कितना सक्रिय हो पाता है।

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: