दानापुर(अजित यादव): भाजपा के प्रवक्ता और मनेर विधानसभा के भाजपा के प्रत्याशी निखिल आनंद व दानापुर में सबके दुख सुख में शामिल जुझारू,जमीन के प्रदेश भाजपा नेता सनोज यादव खगौल के पत्रकार विशाल वर्मा के परिजनों से मिले।गमगीन माहौल में इनके परिजन क्या बोलते, क्या बताते?लेकिन दोनों नेताओं ने स्थानीय प्रशासन को फोन कर घटना के सही तथ्यों को जांच करने की बात की। सनोज यादव ने बताया कि विशाल के परिजनों के अनुसार वो काफी तनावग्रस्त था और उसे प्रेमिका द्वारा घर खाली करने का धमकी दिया जा रहा था। दोनों नेताओं ने दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि की किसी से डरने की जरूरत नहीं है। मोदी सरकार में अब कोई डर कर नही रहेगा।अगर कोई डराने धमकाने का प्रयास किया तो उसका ठिकाना काल कोठरी होगी। इनके साथ सागर यादव, हरिद्वार राय सहित अनेक लोग थे।
