बिहार

बेहतर कार्य के लिए किये गए सम्मानित

अररिया(रंजीत ठाकुर): विराटनगर के नेपाल पत्रकार महासंघ ने पौधा रोपण किया। तत्पश्चात भारत नेपाल सामाजिक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा के अध्यक्षता में अच्छा कार्य किये गए लोगों के लिए सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। समाज में बेहतर व अनुकरणीय कार्य के लिए भारत व नेपाल समाजसेवी संस्था व व्यक्ति को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नेपाल सरकार के मधेश प्रदेश के उद्योग वन तथा पर्यटन मंत्रालय के सचिव बिशाल घिमिरे ने कहा समाज में ऐसे निस्वार्थ भाव से काम करने वाले लोगो के बिच आकर मैं अति प्रसन्न हूं। वहीं इस अवसर पर फारबिसगंज में लावारिस लाश को कफ़न दफन के लिए कार्य कर रही संवेदना व बिराटनगर में कफ़न दफन के लिए कार्य कर रही संस्था विराट समाज व स्वेच्छाक समाज सेवी महेश साह स्वर्णकार व पिंकी स्वर्णकार, ऐतिहासिक दूधमाती नदी सफाई अभियानी सुदीप मंडल को सम्मानित किया गया। संवेदना को जनकपुर वन प्रवाधिक समाज ने तो विराट समाज को ऐजयुकेशन मेसेज मिडिया के द्वारा व समाज सेवी महेश साह स्वर्णकार व पिंकी साह स्वर्णकार को भारत नेपाल सामाजिक सांस्कृतिक मंच के द्वारा सम्मानित किया गया!

Advertisements
Ad 1

Related posts

बिहार में सार्वजनिक जगहों पर लगेंगे पैनिक बटन, बटन दबाते ही पहुंचेगी डायल-112; ADG बोले- रिस्पांस टाइम और घटाएंगे

डीएम ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, बोले- ई-शिक्षा कोष पर शिक्षकों की 100% हाजिरी और स्कूलों में बिजली-पानी जरूरी

मधेपुरा में केमिस्टों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा ठप, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद रहीं दुकानें

error: