पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश जेपी नड्डा ने पटना साहिब का दौरा कर तख्त श्री हरिमंदिर पहुँचेे। जहाँ उन्होंने गुरु गोविन्द सिंह महाराज के चरणों में मत्था टेका और गुरु महाराज से आशीर्वाद लिया । साथ ही देश में शांति और देश की तरक्की के लिए दुआएं मांगी। वही तख्त श्री हरिमंदिर प्रबंधक कमिटी की ओर से उन्हें उपहार स्वरूप सरोपा सौंपा गया। इस मौके पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, स्थानीय विधायक श्री नंदकिशोर यादव भाजपा MLC दिलीप जायसवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

नड्डा जी ने गुरु का दर्शन कर अपने आप को धन्य माना । वही गुरु महाराज के जीवन काल से जुड़े ऐतिहासिक धरोहर का दर्शन किया ।जेपी नड्डा ने पटना साहिब तख्त श्री हरिमंदिर का भ्रमण कर कंगन घाट स्थित पर्यटक भवन पहुँचेे। जहाँ उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद और रामकृपाल यादव, उधमी ऋतुराज सिन्हा स्थानीय विधायक श्री नंदकिशोर यादव,भाजपा के कई वरिष्ठ नेता समेत प्रबंधक कमिटी के सदस्य समेत पर्यटक विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।
