ताजा खबरेंबिहार

बिहार के 6 बच्चों ने वर्ल्ड चैंपियनशिप अर्निश गेम 2022 में पदक जीत कर भारत का नाम रौशन किया

फुलवारीशरीफ/पटना(अजित यादव): वर्ल्ड चैंपियनशिप अर्निश गेम 2022 जो कि फिलीपींस के चेबु शहर में चार दिवस 17 -20 जुलाई तक आयोजित हुआ था।

इस खेल में 36 देशों ने भाग लिया था, जिसमें भारत भी शामिल था भारत की तरफ से 17 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनमें 14 को पदक प्राप्त हुआ भारत में अन्य राज्य ने रजत पदक हासिल किया जबकि बिहार से 6 बच्चों ने कांस्य पदक प्राप्त किया जिसमें अमन पुष्पराज ने तीन , श्रेयांश भारती ,आकाश कुमार और मिस अंशु ने 1 -1 कांस्य पदक प्राप्त किया। अर्निस एसोसिएशन ऑफ बिहार के जनरल सेक्रेटरी भोला कुमार थापा और प्रेसिडेंट भारती सिन्हा , आर्निश इंडिया फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी अयाज अहमद भट्ट है।

सभी खिलाड़ियों के साथ फिलीपींस से पटना पहुँचने पर खेल प्रेमियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया, बिहार टीम के कोच भोला कुमार थापा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस खेल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों ने जमकर खेला और इस गेम के सेक्रेटरीयों ने भी बच्चों से बेहतरीन प्रदर्शन करवाया, यह भी बताया कि 2023 में आयोजित होने वाले सी गेम्स जो कि कोलंबिया में आयोजित होंगे उसमें भी भारत और बिहार के तरफ से यह बच्चे हिस्सा लेंगे और उनका पूर्ण प्रयास रहेगा कि वह स्वर्ण पदक हासिल करें।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित