अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56वीं वाहिनी सी कंपनी फूलकाहा में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की “सी” कंपनी फूलकाहा के जवानों,ने मानिकपुर तथा फूलकाहा की वॉलीबॉल टीम के साथ स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एक वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। मैच बड़ी रोमांचक तरीके से दोनों टीमों ने खेला,जिसमें सशस्त्र सीमा बल फूलकाहा टीम विजयी हुई । मैच के समापन समारोह में श्री गायकवाड सूरज शिवाजी, सहायक कमांडेन्ट ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरुस्कार देकर सम्मानित करने के पश्चात उपस्थित ग्रामीणों से “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत अपने अपने आवास पर झण्डा संहिता 2002 का पालन करते हुए गर्व के साथ तिरंगा को फहराने हेतु अपील किया।
इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण , जनप्रतिनिधि एवं सी कंपनी फुलकाहा के समस्त जवान उपस्थित थे।
