बिहार

हाई टेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्ची झुलसा, हालत गंभीर

अररिया(रंजीत ठाकुर): घूरना थाना क्षेत्र अंतर्गत बबुआन पंचायत के वार्ड संख्या-08 निवासी फेदु पासवान के 10 वर्षीय पुत्री कंचन कुमारी की 11000 विद्युत तार के चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गया । घटना मंगलवार के समय करीब 03:00बजे की बताई जाती है। घटना के बाद बिजली विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए बबुआन स्थित मुख्य सीमा सड़क को टायर जलाकर जाम कर प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी घूरना थाना पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही एसआई रवि दत्त दल बल के साथ उक्त स्थान पर पहुंच कर गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया, परंतु लोगों ने एक नहीं सुना। आक्रोशित लोगों ने कहा जब तक बिजली विभाग के पदाधिकारी यहां नहीं आते हैं तब तक जाम को नहीं हटाया जाएगा। घूरना थाना पुलिस ने लोगों को आक्रोशित देख वापस लौट गए। तत्पश्चात 2 घंटे बाद एसएसबी जवानों ने पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा कर जाम हटा दिया। वहीं जख्मी बच्ची को इलाज हेतु पूर्णिया ले जाया गया है।

Advertisements
Ad 1

बताते चलें कि बिजली विभाग के लापरवाह रवैया के कारण यह घटना घटी है। घटना घटने का मुख्य कारण 11000 वोल्ट का तार लटका हुआ है, जिसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बिजली विभाग को कई बार लिखित आवेदन के साथ किया गया, परंतु लापरवाही के कारण आज तक तार दुरुस्त नहीं हो पाया है, जिसका जीता जागता उदाहरण आज देखने को मिला है।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: