बिहार

श्रावण मास के दूसरे सोमवारी को बाबा बागेश्वर नाथ धाम श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

अररिया(रंजीत ठाकुर): श्रावण मास के दूसरे सोमवारी को बाबा बागेश्वर नाथ धाम बघुआ मांडल गांव में हजारों ग्रामीणों ने जलाभिषेक किया ,जिसमें बच्चों ,महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया ,स्थानीय ग्रामीण दिपौल के लोग जलाभिषेक से वंचित रह गए ,परमान नदी का जलस्तर बढ़ने से दिपौल के ग्रामीण जलाभिषेक नही कर पाए उसका मुख्य कारण दिपौल बघुआ घाट पर सरकारी नाव आंवटित है ,लेकिन नाव टूट जाने से लोग वंचित रह गये ,ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी अररिया से मांग किया है की दिपौल बघुआ घाट पर नाव उपलब्ध करवा दें ताकि पूजा करने में तथा बाढ़ के समय उपयोग किया जा सके। आज के जलाभिषेक में वीरेंद्र पासवान ,देवनारायण शर्मा , दिलीप मुखिया ,श्री निवास सिंह ,रवीन्द्र सिंह ,संजय कुमार अन्य ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई।मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ टीपू सिंह ने कहा कि अंतिम सोमवारी को आस पास के ग्रामीणों के द्वारा मंदिर से मीरगंज अमौना तक पैदल जुलूस निकालकर जाएंगे एवं वापस कांवड़ यात्रा के माध्यम से बाबा बागेश्वर नाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: