झारखण्ड

मूर्तिकार ने बनाया द्रौपदी मुर्मू का खिलौना!

रांची(न्यूज़ क्राइम 24): मोदी बच्चा बैंक और अब बाजार में आ गया है द्रोपदी मूर्मू डॉल। जी हां, झारखंड की राजधानी रांची के एक मूर्तिकार ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं देने के लिए एक खास डॉल बनाया है। इस गुड़िया का चेहरा हूबहू द्रोपदी मूर्मू से मिलता है।
इन मिट्टी के खिलौनों को जरा गौर से देखिए। जी आपने ठीक पहचाना इन खिलौनों का चेहरा द्रोपदी मुर्मू से मिलता है। दरअसल झारखंड की राजधानी रांची के एक मुर्तिकार राजेश ने ये खिलौने बनाएं हैं। मुर्तिकार का कहना है कि देश में पहली आदिवासी राष्ट्रपति बन चुकी द्रोपदी मुर्मू इन दिनों काफी चर्चा में है। द्रोपदी मूर्मू का झारखंड से काफी लगाव रहा है। ऐसे में द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं देने की उन्होंने अनूठी पहल की है।इन खिलौनों को राजेश सावन में लगने वाले मेले में बेचना चाहते हैं। उनका मानना है कि इससे आदिवासी बच्चें इस आदिवासी नायिका की सफलता के किस्से जान पाएंगे। इसके साथ ही वें एक खिलौना द्रोपदी मुर्मू को मिलकर भेंट करने की इच्छा भी रखते हैं। फिलहाल रांची में इस अनूठे खिलौने बनने वाले मुर्तिकार की खासी चर्चा हो रही है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पटना विश्वविद्यालय ने पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय शतरंज चैंपियनशिप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

पटना विश्वविद्यालय की शतरंज टीम ने इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में मारी बाजी

झारखंड में हजारों लोगों ने बाल विवाह मुक्त की ली शपथ

error: