बिहार

बकरीद को लेकर फुलवारीशरीफ थाना में शांति समिति की बैठक

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): राजधानी पटना के अति संवेदनशील इलाकों में शुमार फुलवारीशरीफ इलाके में बकरीद का पर्व शांति और प्रभावपूर्ण मोहन में मनाएंगे को लेकर फुलवारी शरीफ थाना में गुरुवार की देर शाम तक शांति समिति की बैठक संपन्न हुई इस दौरान बैठक में शामिल होने पटना के एसडीएम फुलवारी शरीफ एडिशनल एसपी मनिष कुमार सिन्हा बीडियो मुकेश कुमार थानेदार एकरार अहमद समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवी लोग शामिल हुए।

बकरीद पर्व को लेकर फुलवारी शरीफ थाना में जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों के साथ बैठक करते होगे अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि शांति भंग करने वालो पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी । शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों और बकरीद की नमाज के वक्त मस्जिदों व ईदगाह के पास पर्याप्त संख्या में फोर्स उपलब्ध रहेंगे।

इसके साथ ही अधिकारियों की टीम लगातार इलाके में घूम-घूम कर मॉनिटरिंग करेगी। साथ ही साथ सादे लिबास में खुफिया पुलिस अधिकारियों की तैनाती रहेगी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने आगामी बकरीद के पर्व को शांति सौहार्द व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील किया । वहीं जनप्रतिनिधियों ने एक सुर में प्रशासन से कहा कि पैट्रोलिंग में कमी न हो और संवेदनशील क्षेत्र पर पुलिस व अधिकारी विशेष ध्यान देंगे। थाना अध्यक्ष ने कहा कि कुर्बानी के बाद बचे अवशिष्ट पदार्थों को इधर उधर न फेंके, इस पर विशेष ध्यान दे । साथ ही अगर कोई उन्माद एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश किया तो सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

पांच दशक की सांस्कृतिक विरासत आस्था सामाजिक एकजुटता का साक्षी बना चोरौत

रविशंकर प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

फतुहा में शराब के बड़े स्टोरेज पॉइंट पर पुलिस की छापेमारी, 50 लाख की विदेशी शराब जब्त!