ताजा खबरेंबिहार

पटना में द्रौपदी मुर्मू का हुआ भव्य स्वागत

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): राष्ट्रपति पद की एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू  पटना पहुंच गई है. हालांकि उनका समय सुबह 10 बजे एयरपोर्ट पहुंचने का था, लेकिन करीब एक घंटे की देरी से वो पटना पहुंची है. थोड़ी देर में बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगी जहां उनके भव्य स्वागत का आयोजन किया गया है।एयरपोर्ट पर बिहार एनडीए के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल मौजूद थे। द्रौपदी मुर्मू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास एक अणे मार्ग भी जा सकतीं हैं. इसके बाद पटना के गांधी मैदान स्थित होटल मौर्या में कार्यक्रम है. यहां वे एनडीए के सभी सांसदों और विधायकों से मिलेंगी. यहीं दोपहर का खाना होगा।

Advertisements
Ad 1

Related posts

स्वर्गीय रामबाबू राय जी के छठी पुण्यतिथि पर उनके स्मृति में आयोजित महिला फुटबॉल – सतीश राजू

डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लंबित कार्यों पर सख्त रुख अपनाया, अधिकारियों को शो-कॉज के निर्देश

मुख्यमंत्री ने विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का किया शुभारंभ

error: