बिहार

गरीब का प्रधानमंत्री आवास चढ़ा खनन माफिया का भेंट

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के नवाबगंज पंचायत वार्ड संख्या 06 स्थित 50 बर्षीय मोहम्मद यूनुस पिता स्व०मोहम्मद जहरू ने फुलकाहा थाना में आवेदन देकर, बताया कि मैं एक निहायत गरीब व्यक्ति हूं। मैं अपने परिवार एवं बच्चों का भरण पोषण भीख मांग कर करता हूं। मुझे सरकार के द्वारा आवास योजना का लाभ मिला है और मैं घर बना कर रहता हूं। कुछ दिन पूर्व से मेरे घर के पूरब तरफ घर सटाकर खनन माफिया के द्वारा मिट्टी काट कर बेच लिया गया है, जिससे मेरा घर टूट कर दो भागों में बट गया। इस संबंध में फुलकाहा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाए हैं, परंतु आवेदन दिए कई दिन बीत गए, अब तक कोई जांच नहीं हुई है। ऐसा लगता है कि गरीब निसहाय को देखने वाला कोई नहीं है।वहीं पीड़ित ने अपने आवेदन में खनन माफियाओं के द्वारा धमकी देने का आरोप लगाते हुए कुल चार व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज करने को लेकर आवेदन किया है।

क्या कहते हैं फुलकाहा थाना अध्यक्ष नगीना कुमार:-

Advertisements
Ad 1

इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि जानकारी नहीं है आपके द्वारा जानकारी मिली है आज ही भेज कर जांच करवाते हैं।

Related posts

शेखपुरा डीएम ने की योजनाओं की समीक्षा, मनरेगा-स्वच्छता पर सख्ती

बरबीघा नगर परिषद की बोर्ड बैठक सम्पन्न, साफ-सफाई व लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्णय

तख्त पटना साहिब रेलवे काउंटर पर श्रृद्धालुओं से दुर्व्यवहार करने वालों पर होगी कार्यवाई: लखविन्दर सिंह

error: