बिहार

पूर्व सैनिक गिरेंद्र ठाकुर की सड़क हादसे में मौत!

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भंगही पंचायत स्थित श्यामनगर वार्ड संख्या 15, पुलिस ओपी बथनाहा, निवासी 60 वर्षीय पूर्व सैनिक गिरेन्द्र ठाकुर पिता स्व० सिंहेश्वर ठाकुर की शनिवार शाम करीब 7:30बजे सड़क हादसे में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी मुख्यालय बथनाहा से पश्चिम दिशा गड़ेरी टोला के समीप शाम 5:00 बजे से लोहे की छड़ लादे पावर ट्रेक ट्रैक्टर बीआर38जी 7335 खड़ी थी। मृतक पूर्व सैनिक घरेलू काम से बथनाहा स्थित हाट से सब्जी लेकर अपने घर वापस आ रहे थे, उसी क्रम में छड़ से लदे ट्रैक्टर से टकरा गया ।चोट इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते लोगों का भीड़ इकट्ठा हो गया। घटना की सूचना बथनाहा ओपी पुलिस को दिया गया, सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर थाना ले गये। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गए हैं। घटना को लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।समाचार लिखे जाने तक ट्रैक्टर चालक व मालिक का पता नहीं चल पाया है।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: