धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): कतरास थाना अंतर्गत भंडारीडी के रहने वाली मीरा देवी ने कतरास शाखा के भारतीय स्टेट बैंक से ₹100000 के निकासी कर कतरास थाना चौक से टोटो रिक्शा पकड़ कर अपने घर भंडारीडी जा रही थी कि समुदायिक भवन के समीप ऑटो चालक को पैसा देने के क्रम में कतरास थाना चौक की ओर से आ रहा बाइक सवार दो अपराधी ने झोले में रखे पैसे को झपट्टा मारते हुए ₹100000 छीन कर चलते बने ,वही महिला का कहना है कि मैं टोटो से उतरकर पैसा दे रही थी तभी पल्सर में सवार 2 लोग आए और हमारे पैसे को झपट कर ले गया ! बता दें कि कतरास थाना अंतर्गत कई बाइक की चोरी ,कई अपराधिक घटनाएं भी घटी है,अभी कुछ दिन पहले महिलाओं से चेन की छिनतई कि घटना भी हो रहा है आखिर कतरास पुलिस बेलगाम क्यों वरीय पुलिस अधिकारियों के आदेश का कब तक धज्जियां उड़ाया जाएगा, अभी-अभी ही धनबाद कप्तान ने डेढ़ सौ थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया है ,पूर्व में बाइक की रोड चेकिंग होने से बाइक सवार लोगों में खौफ रहता था , रात्रि गस्ती में पुलिस मेन रोड का ही हवा लेती है , ना कि गलियों के रोड में घूमती है
previous post
next post
