बिहार

डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): भारतीय जनता पार्टी पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने बताया कि डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य के साथ साथ प्रखर शिक्षाविद् थे । कलकत्ता विश्वविद्यालय में 1934से 1938 तक कुलपति रहे। वे विश्व के सबसे युवा कुलपति थे। उन्होंने 1950 में जम्मू काश्मीर के परमिट व्यवस्था अनुच्छेद 370 को खत्म करने की मांग की। विरोध के कारण शेख अब्दुल्ला की सरकार ने 11मई 193 को गिरफ्तार कर लिया। 23 जून 1953 जम्मू कश्मीर के जेल मे रहस्मय तरीके से उनका निधन हो गया।उनका कहना था कि कोई भी राष्ट्र अपनी ऊर्जा से सुरक्षित रह सकता है।देश के संसाधनो का उपयोग करके देश को सशक्त बनाया जा सकता है। एक देश में दो विधान दो प्रधान दो निशान नही चलेगा।

Advertisements
Ad 1

5 अगस्त 2019 को धारा 370 को हटाया गया। उनके बलिदान दिवस आज हम उनके सपनों को साकार कर पाने में जितनी खुशी और संतोष होता है।उनके सपनों को साकार करने के लिए करोड़ों कार्यकर्ता मेहनत कर संसद भवन में 303 संसद सदस्य भेजकर पूरा किया। नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में धारा 370 को हटा उनके सपनों को साकार किया।

कार्यक्रम चौक मंडल, पश्चिम द्वार मंडल, अगमकुआं मंडल, गाय घाट मंडल, सती सत्यवान मंडल, लखन विद्रोही मंडल में मनाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव यादव, नित्यानंद सिंह, बलराम माथुर, प्रेम निषाद, ओम प्रकाश, अखिलेश मेहता, अजय पंडित, हरेंद्र चंद्रवंशी, बद्री नाथ गुप्ता, मनीष कुमार सक्रिय भूमिका में नजर आए।

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह

error: