बिहार

इलाज के दौरान 24 वर्षीय गर्भवती महिला की अस्पताल में हुई मौत!

अररिया(रंजीत ठाकुर): सोमवार को नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आई 24 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। बताया गया कि मृतक मधुरा पश्चिम वार्ड 06 निवासी मिथिलेश राय की पत्नी राजकुमारी देवी कई दिनों से बीमार थी जिसका इलाज फोरबिसगंज के डॉक्टर मीरा कुमारी के पास चल रहा था । आज सवेरे अचानक तबीयत बिगड़ जाने के कारण सुबह करीब 8:00 बजे पीएचसी नरपतगंज लाया गया, जहां इलाज के दरम्यान उनकी मौत हो गयी।

परिजन व ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। वहीं घटना की जानकारी नरपतगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी, रंजीत कुमार सिंह एवं अंचल पदाधिकारी, शंभू प्रकाश को मिलते ही पुलिस बल के साथ अस्पताल परिसर में पहुंच गए, और घंटों बड़ी मशक्कत के बाद समझा बुझा कर शव को परिजन के हाथ सौंप दिया। वहीं परिजनों ने एंबुलेंस से शव को अपने घर अंतिम संस्कार के लिए ले गए। इस बाबत पीएचसी प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि मरीज का स्थिति ब्लडिंग होने से पहले बिगड़ चुका था जिस कारण उनकी मौत हो गई।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: