झारखण्ड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व प्रचार-प्रसार के लिए चित्रांकन, रंगोली निबंध व कब्बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय, धनबाद द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रमों की श्रृंखला में कल 21 जून 2022 को मनाये जा रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व प्रचार-प्रसार के लिए धनबाद जिले के कोला कुसुमा स्थित झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय में रंगोली, चित्रांकन, निबंध एवम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में विद्यालय के करीब 80 छात्राओं ने भाग लिया। केन्द्रीय संचार ब्यूरो, धनबाद के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ओंकार नाथ पाण्डेय ने बताया कि आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कल 21 जून, 2022 को आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम “मानवता के लिए योग” है। “योग से रिश्ता” विषय पर आधारित चित्रांकन, रंगोली एवम निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को योग के बारे में अपनी कल्पना को कागज एवम जमीन पर उकेरने का अवसर प्राप्त हुआ है। सभी जितने वाले एवम प्रतिभागियों को उत्साह दिखाने के लिए बधाई हो।इन चारों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विद्यालय परिसर में ही सभी के सामने पुरस्कृत भी किया गया।इस अवसर पर उपस्थित स्कूल की वार्डेन व प्राचार्या मोनिका भट्टाचार्जी ने बताया कि आज आयोजित योग आधारित इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर हमारे बच्चियों को बहुत अच्छा लगा है। हम सभी को योग को जीवन शैली में शामिल करने की जरूरत है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम कल दिनांक 21 जून, ,2022 कल प्रातः 7 बजे प्रातः से पतंजलि योग केंद्र, भूली परिसर में आयोजित किया जायेगा। इसके अंतर्गत पदयात्रा, योग शिविर तथा परिचर्चा सह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों व योग अभ्यार्थी स्थानीय निवासी भी उपस्थित रहेंगे। आज के प्री इवेंट जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डेन प्राचार्या के अलावा केंद्रीय संचार ब्यूरो, धनबाद के क्षेत्रीय प्रचार सहायक श्री राजकिशोर पासवान ने समन्वय का प्रमुख कार्य किया, उनके अलावा श्रीमती सारिका कुमारी व कुमारी पुष्पा, शिक्षिका, एवम सुमन कुमार, ड्राइंग टीचर ने भी प्रतियोगिताओं के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: