बिहार

पटना एम्स की नर्स ने किराए के मकान में कर ली सुसाइड

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना एम्स में काम करने वाली एक नर्स उषा रानी लकड़ा ने वाल्मी वृंदावन कॉलोनी में किराए के मकान में अपने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। मृतका उषा रानी लकड़ा झारखंड के गुमला जिले के ग्राम चेटर टुकु टोली जिला निवासी बिलचूस लकड़ा की बेटी थी।

सुसाइड की जानकारी मकान मालिक ने लोकल पुलिस स्टेशन फुलवारी शरीफ को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया । वहीं एम्स सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका यहां कॉन्ट्रैक्ट पर नर्स का काम करती थी। पुलिस का कहना है कि मृतिका के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है मृतिका ने अपने सुसाइड से पहले एक छोटे से कागज के टुकड़े पर सॉरी मां सॉरी बाबा मुझे माफ करना मेरी मौत का कारण अमित टोप्पो पिता शीतल टोप्पो लिखा है। कागज पर उषा गंदी लड़की भी लिखा हुआ है। पुलिस सुसाइड नोट पर लिखे शब्दों और नामों की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है।फुलवारी शरीफ पुलिस ने बताया कि उषा पटना एम्स में नर्स के रूप में कार्यरत थी। उन्होंने बताया कि छानबीन से यह पता चलता है कि उषा किसी अमित टोप्पो से प्यार करती थी। उन्होंने आशंका जताई है कि संभव हो अमित से किसी बात को लेकर विवाद हो गया है और इसी को लेकर उसने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। लाल डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: