बिहार

गंगा पूजन व महाआरती के लिए कोर कमिटी की बैठक

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): गाय घाट के पावन तट पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दिनांक 13 जुलाई को गंगा पूजन एवं भव्य महाआरती का आयोजन करने हेतु कोर कमिटी की बैठक पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर करणालगंज गाय घाट दुर्गा स्थान के प्रांगण में हुआ।

इस बैठक में गंगा पूजन एवं महाआरती को भव्यता के लिए विचार विमर्श किया गया। इसमें गाय घाट सेवा समिति के पदाधिकारी, सदस्य गण, दुर्गा मंदिर के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं समाज सेवी वरीय योग चिकित्सक डॉ सर्वदेव प्रसाद गुप्त, समाज सेवी डॉ अजय प्रकाश एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य समाज सेवी मिथलेश शर्मा, विनोद गुप्ता, अजीत कुशवाहा, प्रभात यादव, पंकज गुप्ता, रवि शंकर प्रीत, विजय कुमार, चुन्नू चन्द्रवंसी एवं अन्य कई सामाजिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित हुए । कार्यक्रम के संचालन में राजेश कुमार पाण्डेय, गोपाल कुमार गोल्डन,छोटु गिरी ,अंजीत शर्मा,मोहन प्रसाद एवं अमित पाण्डेय ने किया। बैठक का धन्यवाद ज्ञापन गंगाधर गिरी ने किया।

Related posts

पांच दशक की सांस्कृतिक विरासत आस्था सामाजिक एकजुटता का साक्षी बना चोरौत

रविशंकर प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

फतुहा में शराब के बड़े स्टोरेज पॉइंट पर पुलिस की छापेमारी, 50 लाख की विदेशी शराब जब्त!