अररिया(रंजीत ठाकुर): बथनाहा बीरपुर चौक स्थित नव निर्मित ग्राम देवता मां भगवती मंदिर में माँ दूर्गा , श्री हनुमान जी, माँ काली , काजर माजर तथा नाथबाबा की संगमरमर की
मूर्ति स्थापना तथा प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंगलवार को मूर्ति का नगर भ्रमण कराया गया , जिसमें बथनाहा बाजार तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों नर नारियों ने भाग लिया । मंदिर प्रांगण से मूर्ति निकालकर फूल मालाओं से सजे रथ में रखा गया तथा गाजे बाजे के साथ बथनाहा मंडल चौक, कोशी कॉलोनी तथा हाट चौक होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में लाया गया जहां बुधवार को मंदिर प्रांगण में मूर्ति की स्थापना तथा प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी जिसको लेकर सोमवार को कलश यात्रा भी निकली गई थी । नगर भ्रमण के दौरान नागरिक जय श्रीराम , हर हर महादेव तथा बजरंगबली के जयकारों का जयघोष कर रहे थे जिससे बथनाहा नगर पूरा भक्तिमय हो गया।
मूर्ति स्थापना के लिए मंदिर को भव्य तथा आकर्षक तरीके से सजाया गया है जबकि कार्यक्रम की सफलता के लिए स्थानीय नागरिकों तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा एड़ी चोटी एक कर परिश्रम किया जा रहा है। वही मौसम खराब रहने के बावजूद भी लोगों में जोश तथा उत्साह की कमी नहीं आई है लोग बढ़-चढ़कर के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं नगर भ्रमण के समय बथनाहा ओपी अध्यक्ष नंद किशोर नंदन पुलिस बल के साथ सुरक्षा में तैनात दिखे तो एनसीसी कैडेट्स भी विधि व्यवस्था को संभालने में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे थे । जबकि मंदिर कमिटी के लोग तथा स्थानिय कार्यकर्ता भी भीड़ को नियंत्रित कर रहे थे ।
