अररिया(रंजीत ठाकुर): विश्व साइकिल दिवस पर नेहरू युवा केंद्र संगठन की फ़ारबिसगंज ईकाई द्वारा प्रखंड युवा स्वयंसेवक राजीव यादव एवं सत्यप्रकाश के अगुवाई में साईकिल रैली का आयोजन हुआ।स्थानीय आदर्श थाना से निकली यह साइकिल यात्रा का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि के फारबिसगंज थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु,एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष एनवाईके चयन समिति के सद्स्य प्रवीण कुमार,उप मुख्य पार्सद के डी भगत,ने छात्र युवाओं संग साइकिल चलाकर कर किया। मौके पर थाना अध्यक्ष श्री यादवेंदु ने कहा कि साइकिल चलाने के कई फायदे है इसे ना सिर्फ खरीदना आसान है बल्कि यह हमारे फिटनेश के साथ साथ पर्यावरण को नुकसान पहुँचाये बिना प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करते है यही कारण है कि 3 जून 2018 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा विश्व साइकिल दिवस मनाने की घोषणा की गई। जो मानव प्रगति, स्थिरता, समाजिक समावेश ,ओर शांति की संस्कृति के प्रतीक के रूप माना जाता है।वही भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि भारत की आर्थिक तरक्की में साइकिल ने बहुत अहम भूमिका निभाई है।आजादी के बाद से ही साइकिल देश मे यातायात का अनिवार्य हिस्सा रही है देश की युवा पीढ़ी को अब साइकिल के बजाय मोटरसाइकिल का ज्यादा उपयोग करने के बाबजूद भी यह हमारे जीवन का अभिन्न अंग है इसलिए भारत मे साइकिल का अहमियत कभी खत्म नही हो सकती।यही कारण है कि चीन के बाद आज भी भारत दुनिया मे सबसे ज्यादा साइकिल निर्माण करने वाला देश है।
उन्होंने साइकिल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छात्र युवाओं से परिवहन के स्वच्छ व पर्यावरण अनुकूल साधन,फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने का संकल्प लेकर लोगों को जागरूक करने का अपील किया। मौके पर रामकुमार भगत, आयुष अग्रवाल,आशीष झा,कराटे के बिहार स्टेट चीफ शमसाद अंसारी,दिव्या राज, मृदुला सिंह, वैष्णवी, जिया सोनी, पियुष सोनी आर्यन खान, कैलाश कुमार मंडल ,सुनील कुमार राम,रणवीर, ईशु शंकर, कृष्टि कुमारी, प्रियांशु कुमार आदि अनेकों छात्र छात्रा ने एनवाईके द्वारा आयोजित साईकल रैली केअग्रणी भूमिका निभाते हुए आयोजन में में भाग लिया।
