बिहार

एटीएम को बदमाश अपना निशाना बनाते हुए कैश ले भागा

नालंदा(राकेश): खुदागंज थाना क्षेत्र के बाजार स्थित इंडिया फर्स्ट एटीएम को बदमाश अपना निशाना बनाते हुए कैश ले भागा । यही नहीं बदमाशों ने तोड़फोड़ करते हुए मशीन को सड़क किनारे । बीच बाजार घटित घटना से स्थानीय लोग पुलिस गश्ती पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं । ग्रामीणों की माने तो मशीन को तोड़ने में दो से तीन घंटा लगा होगा । बावजूद पुलिस को भनक नहीं लगी। जबकि वहीं पर नवनिर्वाचित मुखिया का मकान भी है बदमाश बड़े आसानी से घटना को अंजाम दे फरार हो गए । आए दिन एटीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस दावा करती है मगर हर बार उनका दावा खोखला साबित होता है। इसके पूर्व भी बिहारशरीफ के दो एटीएम मशीन को तोड़ बदमाश कैश लेकर फरार हो गए थे । वही बैंक प्रबंधक द्वारा भी एटीएम की सुरक्षा को लेकर कुछ ठोस कदम नहीं उठाया जाता है । यही कारण है कि बदमाश एटीएम को आसानी से अपना निशाना बना लेते हैं । खुदागंज थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि एटीएम में कितना कैश था इसके लिए केयरटेकर को बुलाया गया है । पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि एटीएम में कैश था या नहीं । साथ ही सीसीटीवी कैमरा व अन्य मशीनों को भी बदमाश अपने साथ लेकर चला गया है । जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा ।

Related posts

न्यूज़ क्राइम 24 खबर का असर : पार्षद ने लिया संज्ञान, सड़क और जलजमाव की समस्या के समाधान का आश्वासन

विधायक देवंती यादव ने जगाया देशप्रेम का जज्बा, हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

गन्ना विस्तार अभियान के तहत दरभंगा जिले के 24,215 किसानों ने प्राप्त की गन्ना आईडी

error: