क्राइमबिहार

संपतचक के मानपुर बैरीया पंचायत के मुखिया रामनाथ यादव गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ़(अजित यादव): पटना के संपतचक प्रखंड के मानपुर बैरिया पंचायत के निवर्तमान मुखिया रामनाथ यादव को पटना पुलिस की विशेष टीम ने रांची से गिरफ्तार कर लिया। मुखिया रामनाथ यादव अपने कार्यालय में ही एक पूर्व सहयोगी की हत्या के मामले में फरार चल रहे थे। मालूम हो कि दिनांक 24/01/21 को रात्रि में ग्राम बैरिया थाना गोपालपुर जिला पटना के निवासी रविकांत कुमार उम्र 19 वर्ष कि हत्या बैरिया पंचायत के मुखिया रामनाथ यादव पिता लल्लु यादव अपने सहयोगी सन्नी कुमार पिता स्व 0 जयराम यादव के साथ मिलकर अपने ही पंचायत के कार्यालय में कर दिये थे। ईस संबंध में मृतक की मॉ सुधा देवी के ब्यान के आधार पर गोपालपुर थाना में कांड संख्या 34/21 दिनांक 25/01/21 धारा 302/34 भा 0 द 0 वि 0 दर्ज किया गया था और तब से लगातार उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही थी । कांड के अनुसंधान के क्रम में दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध कुर्की जप्ती की भी कारवाई कि गई थी । मुखिया रामनाथ यादव को दिनांक 21/05/22 को रांची से गिरफ्तार कर लाया गया है । जिन्हे न्यायीक हिरासत में भेजने की कारवाई कि जा रही है ।

Advertisements
Ad 1

Related posts

जनता के द्वार सरकार, जन सहभागिता ही योजनाओं की सफलता का आधार-विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री

पटना में यातायात व्यवस्था का औचक निरीक्षण, हड़ताली मोड़ पर एसपी ट्रैफिक ने संभाली कमान

शेखपुरा डीएम-एसपी ने ‘सासा कलेक्शन’ का औचक निरीक्षण किया, 100 मजदूरों को PF से जोड़ने का निर्देश

error: