बिहार

जिला पदाधिकारी द्वारा प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय अररिया का औचक निरीक्षण किया

अररिया(रंजीत ठाकुर): श्रीमती इनायत खान, जिला पदाधिकारी, अररिया द्वारा शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय, अररिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के वर्ग कक्ष में जाकर शैक्षणिक कार्यों का निरीक्षण एवं कक्षा की गतिविधियों का बारीकी से जायजा लिया गया। साथ ही साथ शिक्षक एवं बच्चों के साथ संवाद भी किए। जिलाधिकारी ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने एवं नियमित रूप से क्लांस आने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही साथ शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन, विद्यालय का रख-रखाव के संबंध में प्रधानाध्यापक से गहन जानकारी भी प्राप्त किए। मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया है कि विद्यालय में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति तथा पठन-पाठन का कार्य गुणवत्ता पूर्ण कराने एवं साफ सफाई को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: