बिहार

अररिया जिला पदाधिकारी इनायत खान पद ग्रहण के उपरांत पहली बार किये क्षेत्र का दौरा

अररिया(रंजीत ठाकुर): श्रीमती इनायत खान, भा०प्र०से०, जिलाधिकारी अररिया द्वारा पद ग्रहण करने के बाद पहली बार शनिवार को कुर्साकांटा व सिकटी प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सबसे पहले सिकटी प्रखंड अन्तर्गत कौआकोह पंचायत के पड़रिया स्थित बकरा नदी का जायजा लिया गया। मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों व पदाधिकारियों से बाढ़ के समय होने वाले कटाव, पुराने व बन रहे नए पुल के बारे में विस्तृत जानकारी लिए। वहीं सिकटी प्रखंड के नूना नदी के धारा परिवर्तन स्थल पर निर्माणाधीन तटबंध व बांध का भी जायजा लिया गया।

Advertisements
Ad 1

जिलाधिकारी ने कहा कि तटबंध का निर्माण कार्य सही ढंग से हो इसके लिये जल निस्सरण विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी सालगुड़ी कचना बाढ़ से हुये तबाही का भी जायजा लिया। क्षेत्र दौरा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा ऐतिहासिक मंदिर सुंदरनाथ धाम, सुंदरी में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस क्रम में महंत सिंहेश्वर गिरि से मंदिर के विकास कार्य एवं यहां की समस्याओं के बारे में जानकारी लिए। इसके उपरांत मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया गया। यहां से गरैया एवं कुआड़ी होते प्रखंड मुख्यालय स्थित मछली हाट का जायजा लिया गया। जहां मनरेगा पीओ द्वारा जानकारी दी गई। निरीक्षण उपरांत संबंधित प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी कक्ष में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी तरीके से योजनाओं को धरातल पर उतरने हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर संबंधित पदाधिकारी गण मौजूद थे।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: