बिहार

छात्राओं ने पीएमसीएच गेट पर किया आक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): पीएमसीएच जीएनएम छात्रावास को पीएमसीएच से राजापाकर भेजे जाने के खिलाफ एवं छात्राओं को लगातार प्रताड़ित किए जाने के खिलाफ बुधवार को पीएमसीएच गेट पर छात्राओं ने आक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। आज सुबह से ही बिहार महिला समाज, एआईएसएफ व जीएनएम छात्राएं पीएमसीएच गेट पर जूट झंडे बैनर से लैस हो, जीएनएम छात्राओं पर अत्याचार नहीं सहेंगे, जीएनएम छात्राओं को पटना में ही छात्रावास देना होगा, लाठीचार्ज के दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करनी होगी आदि नारे लगा धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिये थे। उक्त स्थल पर छात्र नेता अमनलाल की अध्यक्षता में एक सभा हुई। जिसे छात्राओं का नेतृत्व कर रही बिहार महिला समाज की कार्यकारी अध्यक्ष निवेदिता झा ने संबोधित करते हुए कहा कि पीएमसीएच से छात्राओं को दूर राजापाकर भेजा जाना सरासर अन्याय है और छात्राओं को शिक्षा से दूर असुरक्षा मैं डालना है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं एआईएसएफ के पूर्व महासचिव विश्वजीत कुमार ने कहा कि जब तक छात्राओं के साथ न्याय नहीं होगा, उनके सुरक्षा की गारंटी नहीं होगी और पटना में ही उनके छात्रावास को नहीं दिया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। एआईएसएफ जिला अध्यक्ष अक्षय कुमार ने कहा कि एआईएसएफ पूरी ताकत से छात्राओं के आंदोलन के साथ है और जब तक छात्राओं के छात्रावास को पटना में ही नहीं दिया जाता तब तक हम आंदोलन को जारी रखेंगे।

Advertisements
Ad 1

जीएनएम स्टूडेंट्स फेडरेशन के अध्यक्ष प्रेरणा ने कहा कि हम छात्राओं को डरा कर अलग-थलग कर दिया गया था जो अब फिर आंदोलन से एकजुट हो रही हैं और हम अपने लड़ाई को जारी रखेंगे। जीएनएम स्टूडेंट फेडरेशन के सचिव रोशनी ने कहा कि हम विभिन्न अधिकारियों को पत्र लिखकर भी हम अपनी मांगों से अवगत कराएंगे। वहीं कल यानी गुरुवार को समय 11 बजे दिन से संध्या 5 बजे तक संघ भवन पीएमसीएच में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर सभी नर्सिंग छात्रायें एकदिवसीय भूख हड़ताल पर रहेंगी और संध्या 5 बजे सभी छात्रायें संघ भवन से कारगिल चौक तक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च करेंगे।

आज के आंदोलन में छात्र नेता सुशील उमाराज, अभिषेक कुमार, भाकपा नेता देवव्रत प्रसाद, अनंत शर्मा, बिहार महिला समाज की नीलू, फातिमा, कृष्णा देवी, शाइस्ता अंजुम, सना शिरीन, प्रिया कुमारी, मानती कुमारी, मधु कुमारी पूणम, आदि दर्जनों साथी उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: