बिहार

5 मई को एसएसबी का पेंशन अदालत 

 

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वी वाहिनी बथनाहा के द्वारा सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचित किया गया है कि  पटना स्थित सीमांत मुख्यालय, पटना के द्वारा 5 मई को विशेष पेंशन अदालत का आयोजन 11बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के द्वारा बथनाहा स्थित मुख्यालय में किया जाएगा। पेंशन अदालत में 56 वीं वाहिनी बथनाहा के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बथनाहा मुख्यालय तथा सभी बीओपी कैंपो जोगबनी, कुशमाहा, डुबाटोला, फुलकाहा, घूरना, बेला-बसमतिया इत्यादि के सभी सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी अपनी पेंशन से संबंधित शिकायत के निवारण हेतु सभी दस्तावेजों के साथ 56वीं बटालियन बथनाहा में आकर निराकरण करवा सकते है तथा लंबित पेंशन का समाधान करवा सकते है।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: