बिहार

केस उठाने के लिए आरोपित दे रहें धमकी भूमि विवाद का मामला

नालंदा(राकेश): कचरा-कचरा गांव में डरा-सहमा पीड़ित परिवार वेना थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी अवधेश सिंह की पत्नी मंजू देवी ने सीएम को आवेदन भेजकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। उनका आरोप है कि गोतिया के लोगों ने भूमि विवाद में मारपीट कर उन्हें और उनके पुत्र को जख्मी कर दिया। जनवरी में ही एफआईआर करायी गयी थी। पुलिस ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की। अब तो आरोपित और उसके साथी केस उठाने की धमकी देने लगे हैं। उन्होंने बताया कि गोतिया के लोगों ने 16 जनवरी को उनके व बेटे के साथ लोहे के रॉड से मारपीट की थी। बेटे रौशन कुमार का हाथ टूट गया था। दोनों का इलाज पटना में कराया गया। 22 जनवरी को पुलिस के वरीय अधिकारी के हस्तक्षेप पर मुकदमा किया गया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपित के समर्थक उन्हें बराबर धमकी दे रहे हैं। उनके डर से वह अपने मायके कचरा गांव में रहने के लिए मजबूर है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर जान माल की हिफाजत करने की गुहार लगायी है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

error: