पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): भीषण गर्मी के प्रकोप से बच्चों को कुछ राहत पहुंचाने के लिए आँगनबाड़ी केंद्रों के नन्हें-मुन्ने बच्चों के बीच पानी पीने के लिए थरमस का वितरण किया गया. पटना सिटी जंगली प्रसाद लेन स्थित आँगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या 49 से वितरण कार्य का शुरुआत किया गया. वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरीय समाजसेवी रामजी योगेश ने बच्चों के बीच में थरमस, गेंद, बिस्किट, चॉकलेट आदि सामग्री को वितरित किया. वहीं रामजी योगेश ने कहा कि शौर्य भारत वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा एक मुहीम की शुरुआत की गयी, जिसमें फाउंडेशन पटना सिटी के सभी आँगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक के बोतल जो कि बच्चों के स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए हानिकारक भी है. उससे निजात दिलाने के लिए गुणवत्ता पूर्ण थरमस का वितरण किया जाएगा. वहीं समाजसेविका अंजू सिंह ने कहा कि बच्चों में बौद्धिक, मानसिक और शारीरिक विकास जरूरी है इसलिए उन्हें खाने-पीने और खेलने का सामान दिया गया है, ताकि बच्चे अपने आप को प्राइवेट स्कूल के बच्चों से खुद को अलग ना समझें. वें खुशी-खुशी अपने केंद्रों पर पढ़ने जाए और यह फाउंडेशन वितरण के साथ-साथ आँगनबाड़ी केंद्रों का निरिक्षण भी करेगी और बच्चों के प्रति कोई कमी होगी उसे भी दूर करने का प्रयास किया जाएगा. वहीं फाउंडेशन के अध्यक्ष शम्मी रोहतगी एवं सचिव अमित खत्री ने कहा कि कोरोना की चौथी लहर आने वाली है, बच्चे एक हीं गिलास से सभी पानी पीते है यह कोरोना को लेकर अनुचित है इसलिए सभी बच्चों को थरमस प्रदान किया जा रहा है. वहीं विशिष्ट अतिथि संजीव सिन्हा ने कहा कि फाउंडेशन का यह मुहीम सराहनीय योग्य है. वहीं फाउंडेशन द्वारा सहायिका सीमा कुमारी और सहयोगी मंजू कुमारी को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
वहीं अतिथियों का स्वागत शम्मी रोहतगी एवं मंच संचालन अमित खत्री ने किया. इस मौके पर रामजी योगेश, अंजू सिंह, अनिता देवी, संजीव सिन्हा, मंटू जायसवाल, दिलीप यादव, मुन्ना कुमार, पप्पू कुमार, अमित मंडल, वरुण कुमार समेत अन्य लोग सक्रिय थे.
previous post
