क्राइमताजा खबरेंबिहार

दिरापर युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी वेखौफ़ हो कर हत्या, जैसे घटना का अंजाम दे रहे है। ताजा मामला पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के बारे की गली स्थित “दिरापर” इलाके का, जहां अपराधियो ने दिन के उजाले में एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। वही हत्या के बाद अपराधी फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वही हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस पूरे मामले की छान बीन की। साथ ही मृतक की पहचान “दिरापर” इलाके का रहने वाला बेगवा के रूप में किया।

पुलिस घटना स्थल से हथियार बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के करिवियो द्वारा घटना का अंजाम दिया गया है। बताया जाता है मृतक युवक “दिरापर” इलाके में खड़ा था और किसी से विवाद होने पर उसे गोली मार कर फरार हो गया।जिसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए एनएमसीएच भेजा गया। जहां रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया। हत्या किस कारण क्यो किया गया यह स्पष्ट नही हो सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छान बीन कर रही है और आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज से अपराधी की पहचान करने में जुट गई है।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: